फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती: यूकेलिप्टस के पेड़ में लटका मिला युवक का शव, गांव में मचा हड़कंप

Fri, 29 Apr 2022 04:05 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।

सार

प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। परिवार के लोगों ने किसी तरह की दूसरी आशंका नहीं व्यक्त की है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्ती जिले के दुबौलिया थाना क्षेत्र के भटपुरवा गांव के 19 वर्षीय युवक की यूकेलिप्टस के पेड़ से लटका शव मिलने से सनसनी फैल गई। परिवार के लोग शव को पेड़ से उताकरकर घर ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन


राम जानकी मार्ग पर भटपुरवा गांव निवासी बदरे आलम पुत्र कासिम शटरिंग लगाने का काम करता था। रोज की तरह सुबह साढ़े छह बजे वह घर से निकलकर सड़क के उत्तर तरफ दयाशंकर चौबे के यूकेलिप्टस के बाग में निवृत्त होने गया। काफी देर तक वापस न आने के बाद परिवार के लोग आशंका करने लगे।

कुछ लोगों ने उसे उसे ढूंढना शुरू किया। इस बीच यूकेलिप्टस के पेड़ से नायलॉन की रस्सी से लटकता हुआ शव मिला। खबर मिलते ही परिवार में हड़कंप मच गया। आनन-फानन परिजन लाश को नीचे उतार कर के अपने घर ले गए।
विज्ञापन


मृतक के पिता कासिम ने बताया कि बदरे आलम शटरिंग का कार्य करता था। वह अपने सात भाइयों में छठे नंबर का था उसकी शादी अभी तक नहीं हुई थी। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। परिवार के लोगों ने किसी तरह की दूसरी आशंका नहीं व्यक्त की है।


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें