महाराष्ट्र के युवक का रेलवे ट्रैक पर मिला शव
बभनान (बस्ती)। गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के बभनान रेलवे स्टेशन के पूर्वी समपार फाटक से एक किलोमीटर पूरब बुधवार को दोपहर लगभग 20 वर्षीय युवक का शव मिला। गौर पुलिस ने अप ट्रैक से शव को बरामद किया। उसका सिर, धड़ से अलग हो गया था।
बुधवार की दोपहर स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक किनारे शव देखा। दिवंगत की जेब में उसका आधार और पैन कार्ड मिला, जिससे पुलिस ने उसकी पहचान महाराष्ट्र प्रदेश के शनि सिंगनापुर जिले के सिगनापुर निवासी तुकाराम पुत्र बब्बन कोलापुरी के रूप में की।
प्रभारी निरीक्षक गौर ब्रजेंद्र पटेल ने बताया कि दूरभाष के जरिए परिजनों को सूचना दे दी गई है।