संगम घाट के पास पेड़ से लटका शव मिलने से सनसनी फैल गई। मंगलवार तड़के उधर गुजर रहे कस्बे के लोगों की नजर पड़ी। कुछ देर में भीड़ लग गई। मौके से शराब की शीशी, पानी, कोल्डड्रिंक्स की बोतल, नमकीन का पैकेट बरामद हुआ है।
बस्ती जिले में लालगंज थाने के संगम घाट के पास पेड़ से लटका शव मिलने से सनसनी फैल गई। मंगलवार तड़के उधर गुजर रहे कस्बे के लोगों की नजर पड़ी। कुछ देर में भीड़ लग गई।
विज्ञापन
मौके से शराब की शीशी, पानी, कोल्डड्रिंक्स की बोतल, नमकीन का पैकेट बरामद हुआ है। मृतक की पहचान दिलीप शर्मा (42) पुत्र गया प्रसाद ग्राम भीटी माफी थाना महुली जनपद संतकबीर नगर के रूप में हुई।