- मुंडेरवा क्षेत्र के ऊंचागांव जमोहे स्थित
मुंडेरवा। क्षेत्र के ऊंचागांव जमोहे स्थित रेलवे ट्रैक पर सोमवार की रात एक युवक का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की पहचान सन्नी कुरैशी (25) निवासी ग्राम धौरहरा थाना मुंडेरवा के रुप में हुई है।
एसओ मुंडरेवा प्रदीप सिंह ने बताया कि सोमवार की रात नौ बजे डायल 112 पर सूचना मिली कि मुंडेरवा थाना के ग्राम ऊंचागांव (जमोहे) स्थित रेलवे डाउन लाइन पर पोल संख्या 558/14 व 558/16 के मध्य युवक का शव पड़ा है। सूचना पर मौके पर पहुंचे। आसपास के लोगों से शव की पहचान कराई गई। युवक की पहचान सन्नी कुरैशी (25) निवासी ग्राम धौरहरा थाना मुंडेरवा के रुप में हुई है। उन्होंने बताया कि मृतक का परिवार बीते चार माह से ग्राम ऊंचागांव (जमोहे) टेढ़ी पुलिया के नीचे रेलवे ट्रैक के बगल झोपड़ी डालकर रह रहा था। मृतक की मां सलमा खातून के प्रार्थनापत्र के आधार पर पंचायतनामा की कार्रवाई की गई है।