फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कुएं में मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंडेरवा। थाना क्षेत्र के ग्राम नारियांव स्थित देशी शराब की दुकान के पास खेत में स्थित कुएं में शुक्रवार को एक युवक का शव मिला है। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त प्रवीन उर्फ प्रमोद 25 निवासी ग्राम पकड़ी धौरहरा, थाना मुंडेरवा के रूप में की है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि मृतक 5 फरवरी को दिन में दो बजे घर से निकला था। तभी से वह घर नहीं पहुंचा। पिता की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। पुलिस के अनुसार प्रवीन शराब पीने का आदि था और डेढ़ माह पहले वह मुंबई से घर आया था। वह पांच भाइयों में दूसरे नंबर का था। आशंका जताई जा रही है कि नशे की हालत में उसकी मौत कुएं में गिरने से हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें