गौर। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पिपरहिया में आयोजित विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता में बालक वर्ग में छात्र साहिल अली और बालिका वर्ग में रूबी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई खेलों में प्रथम स्थान प्राप्त कर बाजी मारी। सभी खेलों में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने पर दोनों खिलाड़ियों को प्रधानाचार्य इंद्र बहादुर ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
खेलकूद प्रतियोगिता में बालक वर्ग लंबी कूद में उत्कर्ष प्रथम व बालिका वर्ग में रूबी प्रथम स्थान पर रही। जबकि गोला फेंक बालक वर्ग में साहिल प्रथम, बालिका वर्ग में निशा प्रथम स्थान प्राप्त कर बाजी मारी। इसी तरह रस्साकसी में बालक वर्ग में कक्षा 10 के छात्रों ने प्रथम स्थान प्राप्त किए। जबकि बालिका वर्ग में कक्षा 9 की छात्राएं रस्साकसी प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान पर रहीं।
प्रधानाचार्य इंद्र बहादुर वर्मा ने बताया कि 100 मीटर बालक वर्ग दौड़ में कक्षा दसवीं के छात्र किसान और बालिका वर्ग में कक्षा 10 की छात्रा रूबी प्रथम स्थान प्राप्त कर नाम रोशन किए। इसके अलावा कई अन्य प्रतियोगिताएं भी संपन्न कराया गया। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान शैलेंद्र कुमार और विशिष्ट अतिथि चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल, स्मृति चिह्न और पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर विवेक श्रीवास्तव, रामकुमार यादव, अजय कुमार, गुड़िया, चंदा देवी, सुमन, रामा देवी आदि मौजूद रहे।