फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विजय यादव की फाइल फोटो - फोटो : जिला अस्पताल में भर्ती घायल करन।
विज्ञापन
बस्ती। दुबौलिया थाना क्षेत्र के उमरिया गांव में विजय यादव (20) का शव बृहस्पतिवार की सुबह उसके कमरे में संदिग्ध हालात में लटका मिला। वह रात करीब 11:30 बजे किसी निमंत्रण में शामिल होकर घर लौटा था। विजय पढ़ाई को छोड़कर घर के काम में हाथ बंटाता था। थानेदार सुनील गौड़ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण साफ हो पाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, उमरिया निवासी कपिलदेव यादव बेटा विजय यादव सुबह जब काफी देर तक अपने कमरे से बाहर नहीं आया तो परिवार के लोग कमरे के बाहर से आवाज देने पर कोई उत्तर नहीं मिलने पर अनहोनी की आशंका सताने लगी। पिता कपिलदेव ने बताया कि खिड़की से झांककर देखा गया तो बेटा छत के कुंडे से फंदे से लटक रहा था। यह दृश्य देखकर वह दहाड़े मारकर रोने लगे। रोने की आवाज सुनकर परिवार के अन्य सदस्य और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। पिता ने बताया कि बेटा घर के काम में हाथ बंटाता था। उसने ऐसा कदम क्यों उठाया कुछ समझ में नहीं आ रहा है। कपिलदेव के दो बेटियां और दो बेटे हैं, विजय सबसे बड़ा था।
किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी। इसके बाद चौकी इंचार्ज उमरिया राधा रमण यादव मौके पर पहुंच कर परिजनों से पूछताछ कर विधिक कार्रवाई में जुट गए। थोड़ी देर में दुबौलिया के थानेदार सुनील गौड़ भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का करण पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें