फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बाग में पेड़ से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
कलवारी थाना के चिलवनिया में युवक का शव मिलने के बाद जांच करती पुलिस। संवाद
विज्ञापन
कलवारी। थाना क्षेत्र के चिलवनिया गांव में रविवार की सुबह एक युवक का शव गांव के बाहर स्थित बगीचे में पेड़ से रस्सी के सहारे लटका मिला। जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। युवक की पहचान जगदीश यादव (28) निवासी चिलवनिया के रूप में हुई है।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष गजेंद्र प्रताप सिंह एवं गायघाट चौकी प्रभारी राकेश मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। परिजनों के अनुसार, जगदीश शनिवार की रात भोजन करने के बाद सोने चला गया था। रविवार की सुबह करीब तीन बजे वह घर पर नहीं मिला। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान ग्रामीणों बगीचे में एक युवक का शव देखकर शोर मचाया। जगदीश के परिवार वाले भी मौके पर पहुंचे तो घटना के बारे में पता चता।
परिजनों ने बताया कि जगदीश बीएससी (एग्रीकल्चर) शिक्षित था और पूर्व में मुंडेरवा चीनी मिल में गन्ना पर्यवेक्षक के पद पर कार्यरत था। करीब डेढ़ से दो वर्ष पूर्व उसका स्थानांतरण पिपराइच हो गया था। इसके बाद उसने नौकरी छोड़ दी थी। नौकरी छूटने के बाद से वह बेरोजगारी के कारण मानसिक तनाव और अवसाद में चल रहा था। वह छह भाइयों में पांचवें नंबर का था और अविवाहित था।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, युवक के मोबाइल से शनिवार को बनाया गया एक वीडियो भी बरामद हुआ है, जिसकी जांच की जा रही है। थानाध्यक्ष गजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु का वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेंगे। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें