कप्तानगंज। थाना क्षेत्र के मेढ़उवा गांव में बृहस्पतिवार की देर शाम संदिग्ध हालात में छत के कुंडे से युवक का लटकता शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार, आयुष (18) पुत्र राम सिंह का शव संदिग्ध हालात में बृहस्पतिवार की शाम छत की कुंडी से मिला। परिजनों ने जब दरवाजा खोला तो सबके होश उड़ गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के मुताबिक, आयुष के पिता राम सिंह विदेश रहते हैं। वह ई-रिक्शा भी चलाता था। एसओ आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट दर्ज आने के बाद नही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।