फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: फंदे से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
दिवेश फाइल फोटो
विज्ञापन
मुंडेरवा। पिपरा सुकाली गांव में दिवेश गुप्ता (20) का फंदे से लटका शव रविवार की सुबह मिला। युवक संतकबीरनगर के महुली थाना क्षेत्र के ग्राम मोहनापुर का रहने वाला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि पिपरा सुकली निवासी धर्मात्मा यादव उर्फ कोईल की नगहरा चौराहे पर दुकान है। युवक का शव उसकी दुकान के छत के कुंडे से दुपट्टे के सहारे लटक रहा था। उसके जेब से अंग्रेजी में लिखा सुसाइड नोट भी मिला है। सीओ रुधौली और फॉरेंसिक टीम ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, दिवेश, धर्मात्मा यादव के पास रहकर गाड़ी चलाता था और दुकान में ही रहता था। बगल में रहने वाले आकाश गौड़ ने सुबह करीब 7:30 बजे दिवेश को फंदे से लटका देखा था। दिवेश के पिता रामानंद के प्रार्थनापत्र पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें