छावनी। थाना क्षेत्र के एकमा हिरनियां गांव निवासी 28 वर्षीय नान्हू का मंगलवार की देर रात फंदे से लटका शव मिला। आसपास के लोगों की मानें तो युवक पारिवारिक तनाव से परेशान था।
परिवार वालों के अनुसार, सुबह देर तक बेटे के कमरे का दरवाजा बंद था। अनहोनी की आशंका में खिड़की से झांककर देखा गया तो वह कुंडे से फंदे के सहारे लटक रहा था। परिवार वालों ने दोपहर में शव का सरयू घाट पर दाह संस्कार कर दिया। थानेदार जनार्दन प्रसाद ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिलने तक शव का दाह संस्कार हो चुका था। तहरीर नहीं मिली है।