दुबौलिया क्षेत्र के अखनपुर गांव की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
दुबौलिया। अखनपुर गांव में युवक का छत के कुंडे में साड़ी के फंदे से संदिग्ध परिस्थितियों में लटका हुआ शव मिला। पिता ने बेटे का शव लटका देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के अखनपुर गांव के नाऊ पूरवा निवासी 35 वर्षीय बृजभान पुत्र मिलन का शव शनिवार की सुबह परिजनों ने कमरे में छत के कुंडे में लटका देखा। लोगों का कहना है कि बृजभान नशे का आदी था। कुछ दिन पहले पत्नी से विवाद हुआ था। इसके बाद अपने तीनों बच्चों को लेकर वह मायके चली गई थी। थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।