डीडी बस्ती की विजेता टीम ट्राफी के साथ-स्रोत आयोजक
छावनी। कस्बे में चल रहे एलआईसी क्रिकेट टूर्नामेंट में डीडी बस्ती की टीम ने छावनी को हराकर फाइनल मुकाबला जीत लिया। बस्ती की टीम ने निर्धारित 6 ओवरों में 65 रन बनाए। जवाब में छावनी की टीम 55 रन ही बना सकी। बस्ती के फरहान खान को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।
लतीफिया इंटर कॉलेज के मैदान पर बुधवार की देर रात खेले गए एलआईसी नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में टॉस जीतने के बाद मैदान में उतरी बस्ती टीम ने चार विकेट के नुकसान पर 65 रन बनाए। इसमें खिलाड़ी फरहान खान के 28 रनों का योगदान रहा। छावनी की तरफ से गेंदबाज जमाल खान ने दो विकेट लिए। छावनी की टीम को 66 रनों का टारगेट दिया। छावनी की टीम छह ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 55 रन ही बना सकी।
टूर्नामेंट में ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए छावनी के जमाल खान को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार मिला। विजेता और उप विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि अकबर खान ने पुरस्कृत किया।