फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़े ट्रक से डीसीएम की टक्कर, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खड़े ट्रक से डीसीएम टकराई, चालक की मौत
विज्ञापन

बस्ती। अयोध्या से गोरखपुर जा रही डीसीएम फोरलेन पर छावनी थानाक्षेत्र में चौकड़ी टोल प्लाजा के पास खड़े ट्रक में बृहस्पतिवार की सुबह पीछे से टकरा गई। हादसे में डीसीएम चालक उपेंद्र सिंह (35) निवासी नगला जुला थाना जसवंत नगर, जनपद इटावा की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार डीसीएम चालक उपेंद्र अयोध्या-इलाहाबाद मार्ग पर स्थित एक कोल्ड ड्रिंक फैक्ट्री में काम करता था। वह माल लेकर अयोध्या से गोरखपुर जा रहा था। छावनी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसके परिवार में पत्नी और तीन बच्चे हैं। हादसे की सूचना पाकर फैक्ट्री से उसके साथ काम करने वाले अन्य साथी चालक छावनी थाने पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें