फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बंदिशों की दहलीज लांघ बेटियां हासिल कर रहीं मुकाम

Wed, 29 Oct 2025 02:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी बस्ती। मिशन शक्ति फेज 5 के तहत स्थानीय थानाक्षेत्र के लखनौरा में मंगलवार महिला जागरूकता कार्यक्रम में महिलाओं व बेटियों को जागरूक किया गया। महिला आरक्षी अंजलि सिंह ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज शासन प्रशासन से मिल रही सहूलियत व वरीयता से बेटियां बंदिशों की दहलीज लांघ ऊंचा नाम और मुकाम हासिल कर रही हैं। इसकी निरंतरता बनाए रखने की जरूरत है।
विज्ञापन


आरक्षी पूर्णिया सिंह ने कहा कि सरकार व पुलिस महकमा महिलाओं को सहूलियत देने में तत्पर है, लेकिन आगे पहले महिलाओं को ही बढ़ना है। मिशन शक्ति महिलाओं में उसी आत्मविश्वास को बढ़ा रहा। वीमेन पाॅवर हेल्पलाइन व अन्य टोल फ्री नंबरों के बारे में महिलाओं व बालिकाओं को जानकारी दी गई। आरक्षी सुगंधा सोनू ने जागरूकता कार्यक्रम में शामिल महिलाओं के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें