फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: गुब्बारे में हवा भरने वाला सिलिंडर फटा, तीन घायल

Wed, 26 Feb 2025 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
भुईला डीह मेले में हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज ऐजेंसी
बभनान। गौर क्षेत्र के भुईला डीह मेले में गुब्बारे में हवा भरने वाले सिलिंडर के फटने से तीन लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस तीनों घायलों को सीएचसी गौर पहुंचाया। जहां दोनों की गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। गुब्बारा लेने के लिए पहुंचे गौर थाना क्षेत्र के सीकरी गांव निवासी 14 वर्षीय सचिन कुमार को हल्की चोट लगी है। वह परिजनों के साथ मेले से सीधे घर चला गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, परशुरामपुर बाजार निवासी 27 वर्षीय राजू गुप्ता बभनान में चंंद्रशेखर आजाद नगर वार्ड में किराए के मकान में रहकर भूजा बेचने का काम करता है। बुधवार की सुबह वह भुईला डीह मंदिर परिसर में लगे मेले में गुब्बारा की दुकान लगाया था। शाम करीब छह बजे गुब्बारा में हवा भरने वाला सिलिंडर अचानक फट गया। इस दौरान राजू गुप्ता सहित उसका सहयोग कर रहा उसका 37 वर्षीय रिश्तेदार दयाशंकर उर्फ सिंधु निवासी तेनुआ, थाना पैकोलिया गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें