फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बंगाल की खाड़ी से आ रहा चक्रवाती तूफान, आज और कल खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। 28 एवं 29 अक्तूबर को बंगाल की खाड़ी से चक्रवाती तूफान आने की आशंका है। धान की फसल बचाने के लिए कृषि विभाग की तरफ से एडवाइजरी जारी की गई है। किसानों को सचेत किया गया हैं कि धान की फसल सुरक्षित कर ली जाए। तेज बारिश और हवा में खेत में फसल को नुकसान पहुंच सकता है।
विज्ञापन




संभावना है कि बुधवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश में चक्रवाती तूफान पहुंचेगा। इसका असर दो दिन तक रह सकता है। मौसम वैज्ञानिकों ने अनुमान लगाया है कि चक्रवाती तूफान के दौरान तेज बारिश के साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटे की गति से हवा चल सकती है। इस वजह से तापमान में भी गिरावट आएगी।
उप कृषि निदेशक अशोक कुमार ने बताया कि तूफान के मद्देनजर किसानों को सचेत किया गया है। खेतों में पककर तैयार खड़ी धान की फसल को इस तूफान से नुकसान पहुंचने की आशंका है। इसीलिए किसानों को सलाह दी गई है कि जल्द अगेती धान की कटाई कर फसल सुरक्षित कर लें। मौसम में संभावित बदलाव से फसल को लेकर चिंता बढ़ गई है। यदि तेज हवा के साथ बारिश होती है, तो खेतों में खड़ी धान की फसल गिर सकती है। इससे दाने की गुणवत्ता प्रभावित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें