फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की चपेट में आकर साइकिल सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कार की चपेट में आकर साइकिल सवार की मौत
विज्ञापन

बस्ती। जिले के नगर थानांतर्गत फुटहिया से कलवारी जाने वाले मार्ग पर ओठघनपुर के पास शनिवार दोपहर करीब तीन बजे एक साइकिल सवार को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल साइकिल सवार बुजुर्ग की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। थानाध्यक्ष नगर धर्मेंद्र कुमार तिवारी ने दुर्घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे के बाद चालक कार को छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन

नगर थाने के चौबाह निवासी रामनयन (65) खेती-किसानी के साथ ही दही बेचकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। परिवार में उनकी पत्नी व एक बेटा है। बताया जा रहा है कि शनिवार को वे मटकी में दही लेकर साइकिल से बेचने के लिए निकले थे। नगर बाजार की तरफ से बेलाड़ी की ओर जाते वक्त ओठघनपुर के पास एक कार ने पीछे से उनकी साइकिल को चपेट में ले लिया। गंभीर चोट आने से मौके पर उनकी मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मौके पर जुटी भीड़ को हटाकर सड़क पर बनी जाम की स्थिति को समाप्त कराया। थानाध्यक्ष ने बताया कि कार को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें