फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के एटीएम खाली,भटके लोग 

Tue, 19 Apr 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कंपनी बाग पर रकम निकालने के लिए एटीएम का खुलने का इंतजार करते लोग। - फोटो : रमेश मिश्र
विज्ञापन
बस्ती। मंगलवार को शहर के एटीएम ड्राई रहे। उनका खजाना खाली होने से एटीएम कार्डधारकों को काफी मुश्किलें उठानी पड़ी। लोग पूरे शहर का चक्कर लगाते रहे, मगर उन्हें रुपये नहीं मिले। एक जगह एसबीआई के एटीएम में रुपया था, मगर सुबह से ही वहां लंबी लाइन लगी रही।
विज्ञापन


एटीएम कार्डधारक मंगलवार को रुपये की निकासी के लिए परेशान नजर आए। सुबह से ही कई एटीएम के सामने रुपया न होने का बोर्ड लगा रहा। सबसे बड़ी बात यह रही की एसबीआई, पीएनबी, सेंट्रल बैंक के एटीएम भी ड्राई रहे। ऐसे में लोग निराश नजर आए। 

कटरा चुंगी स्थित एक्सिस बैंक, कटरा पुलिस बूथ बूथ के पास एक्सिस और एसबीआई का एटीएम, फौव्वारा तिराहे पर स्थित एक्सिस, मालवीय रोड, गांधीनगर, कंपनी बाग स्थित एसबीआई के एटीएम, एपीएन पीजी कालेज के सामने सेंट्रल बैंक का एटीम, रोडवेज स्थित एचडीएफसी का एटीएम, गांधीनगर में पीएनबी का एटीएम, मालवीय रोड स्थित बैंक आफ बड़ौदा का एटीएम, पांडेय इंटर कालेज के पास यूनियन बैंक का एटीएम सहित शहर के कई हिस्सों में स्थापित विभिन्न बैंकों के एटीएम में मंगलवार को रुपये नहीं रहे। 
विज्ञापन


शहर में एक मात्र एटीएम जिसमें रुपये थे, वह रोडवेज तिराहे पर स्थित एसबीआई का एटीएम था। यहां देर शाम तक लोगों की लाइन लगी रही। एटीएम धारक कटरा पतेलवा निवासी अब्दुल कादिर, स्टेडियम कालोनी निवासी आशीष तिवारी, कटरा चुंगी निवासी संजय गुप्ता, कंपनी बाग निवासी जयंत गुप्ता ने बताया कि उन्हें मंगलवार की दोपहर में रुपये  की जरूरत थी, मगर शहर का हर एटीएम आज उन्हें दगा दे गया।

इस संबंध में लीड बैंक एसबीआई के मुख्य प्रबंधक जेएन त्रिपाठी ने कहा कि अप्रैल माह में लगन अधिक होने के कारण रुपये की डिमांड बढ़ी है। बड़ी करेंसी के शार्टेज की भी कुछ समस्या सामने आ रही हैं। कल के डेट में कुछ विभागों जैसे शिक्षा विभाग आदि के लोगों के वेतन भी आए हैं, ऐसे में एटीएम पर कल ही से अधिक दबाव था। उन्होंने सभी बैंकों को निर्देश जारी किया है कि वे एटीएम को फुल रखें, जिससे लोगों को परेशानी न उठानी पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें