फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मंदिरों में आस्था की भीड़, पार्कों में उल्लास की बयार

विज्ञापन
हनुमानगढ़ी मंदिर गांधीनगर में दर्शन पूजन करते श्रद्धालु।
विज्ञापन
बस्ती। नव वर्ष 2026 के पहले दिन शहर के मंदिरों, पार्कों और पिकनिक स्थलों पर काफी भीड़ रही। लोगों ने भगवान के दर्शन और पूजा से नए साल की शुरूआत की। सुबह घर से लेकर मठ-मंदिरों तक पूजन-अर्चन का दौर शुरू हो गया, जो पूरे दिन जारी रहा। दिन में निकली धूप ने नए साल के उमंग में चार चांद लगा दिया, इसकी वजह से पार्कों में भीड़ देखी गई। लोगों संबंधियों कोे बधाई संदेश भेजने में जुटे रहे।
विज्ञापन

शहर से आठ किमी दूर स्थित बाबा भद्रेश्वरनाथ मंदिर पर सुबह छह बजे ही घने कोहरे के बीच श्रद्धालुओं पहुंचने लगे। यहां जलाभिषेक कर सुख, समृद्धि से भरे हुए नए साल की कामना की। गांधीनगर में हनुमानगढ़ी मंदिर दिनभर श्रद्धालुओं से भरा रहा। भीड़ के चलते यहां सड़क पर जाम जैसी स्थिति भी कई बार उत्पन्न हुई। महिलाएं, बच्चे, पुरुष एक साथ देवी देवताओं की पूजा-अर्चना में लीन रहे। वहीं कुछ श्रद्धालु परिवार के साथ रामलला का दर्शन करने के लिए अयोध्या निकल पड़े।
नए साल के पहले दिन को यादगार बनाने के लिए लोगों ने पूजन-अर्चन के साथ देव स्थलों पर तरह-तरह के व्यंजनों से भरी दुकानों पर नाश्ता, भोजन आदि भी किया। इस तरह आध्यात्म के साथ मौज-मस्ती भी खूब रही। शहर के रौता चौराहा स्थित मां दुर्गा मंदिर, शनैश्वर मंदिर, रेलवे स्टेशन के निकट स्थित मां काली मंदिर, कड़र शिवमंदिर, देवरिया शिवमंदिर, तिलकपुर मंदिर पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। बैड़ा समय माता मंदिर पर लगा रहा तांता : भानपुर। नए साल के पहले दिन बैड़ा समय माता मंदिर पर श्रद्धालुओं की अच्छी भीड़ देखी गई। क्षेत्र के लोग परिवार के साथ माता के दरबार में पहुंचे। धूप, कपूर, नारियल, चुनरी आदि से माता की पूजा- अर्चना कर नए साल सुख, समृद्धि की कामना की गई। लोगों ने देवी- देवताओं की पूजा कर एक दूसरे को नव वर्ष की बधाई भी दी।
विज्ञापन

तहसील में हुआ हवन-पूजन : नव वर्ष के आगाज पर तहसील बार सभागार में एक दिन पहले आयोजित अखंड राम चरित मानस पाठ का बृहस्पतिवार को हवन-पूजन के साथ समापन किया गया। इस दौरान लोक मंगल की कामना की गई। अधिवक्ताओं की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में एसडीएम भानपुर हिमांशु कुमार व तहसीलदार पंकज गुप्ता भी शिरकत किए। अधिवक्ता और तहसील प्रशासन ने मिलकर हवन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें