फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मनवर-कुआनो संगम तट पर लगा श्रद्धालुओं का तांता

Wed, 29 Oct 2025 02:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
नगर बाजार छठ घाट पर पूजा करती श्रद्धालु,साथ परिवार के लोग- विज्ञ​प्ति - फोटो : Samvad
विज्ञापन
लालगंज। छठ महापर्व पर लालगंज क्षेत्र आस्था और श्रद्धा के रंग में डूबा रहा। कुआनो-मनवर संगम तट और विष्णुघाट पर व्रती महिलाओं ने भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि और संतान की दीर्घायु जीवन की कामना की।
विज्ञापन

कुआनो-मनवर संगम तट पर लालगंज बाजार, महादेवा बाजार, सुरापार, नेवारी, ठुकरापार, बारीघाट, बरतानिया, गौरा, चौबाहा, अमईपार, लोहियाभारी खुर्द और लोहियाभारी कला समेत सैकड़ों गांवों के अलावा लालगंज बाजार के विष्णुघाट पर भी श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। महिलाओं ने परिवारजनों के साथ सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित किया और पर्व की पारंपरिक विधियों का पालन किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें