नगर बाजार (बस्ती)। नगर थाना क्षेत्र के पोखरनी चौराहे पर सोमवार को दो बाइक की टक्कर में 60 वर्षीय मोहम्मद रजा गंभीर रूप से घायल हो गए। डायल 112 पुलिस ने उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। पोखरनी निवासी मोहम्मद रजा बाइक से किसी कार्य से नगर बाजार आ रहे थे। जैसे ही वे बस्ती-कलवारी मार्ग स्थित पोखरनी चौराहे पर पहुंचे, सामने से आ रही तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में मोहम्मद रजा गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। संवाद