बस्ती। शासन प्रशासन के अनुमान से पहले ही अयोध्या में श्रद्धालुओं का जत्था उमड़ पड़ा। ऐसे में सोमवार की रात से होने वाला फोरलेन पर डायवर्जन तड़के दो बजे से ही शुरू हो गया। इसके बाद भी देर शाम लंबा जाम नजर आया।
दोपहर तक कुछ छोटे वाहनों को अयोध्या की तरफ जाने की छूट थी, लेकिन दोपहर के बाद सभी तरह के वाहनों को डायवर्ट कर दिया गया। रूट डायवर्जन 30 जनवरी की रात 11:00 बजे समाप्त तक प्रभावी रहेगा। फुटहिया फ्लाईओवर से कलवारी-टांडा मार्ग पर भारी वाहन (ट्रक, कंटेनर, मालवाहक) जो लखनऊ, सीतापुर, मुरादाबाद, झांसी, दिल्ली, राजस्थान की तरफ जाने वाले वाहनों को डायवर्ट कराकर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से आगे के लिए भेजा जा रहा है। भीड़ के दबाव को देखते हुए इसके समय में परिवर्तन भी किया जा सकता है। फोरलेन पर नगर थाने के फुटहिया फ्लाईओवर के पास से भारी वाहनों को डायवर्ट करने के चलते वाहनों का लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन
डीआईजी दिनेश कुमार पी. ने बताया कि श्रद्धालुओं को लेकर अयोध्या दर्शन करने या प्रयागराज जाने वाले वाहनों को नहीं रोका जा रहा है।आ