फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: हिंदी के व्याकरण और रिवीजन पर ध्यान दें विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। बोर्ड परीक्षा की तैयारी में विद्यार्थी जुटे हैं। इसको लेकर उनके मन में तरह- तरह के सवाल उठ रहे हैं। अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए वह विषय विशेषज्ञों से परामर्श भी ले रहे हैं।
श्रीकृष्ण पांडेय इंटर काॅलेज के हिंदी विषय के सहायक अध्यापक बलवीर का कहना है कि हिंदी के पेपर में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए व्याकरण का सही ज्ञान, सही वर्तनी और लेखन का विशेष महत्व होता है। उत्तर लिखते समय विराम, बिंदी, हलंत का ध्यान रखें। साथ ही साल भर जो भी पढ़ा है, उसे परीक्षा होने तक दोहराते रहें। उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए सिलेबस को ध्यान में रखकर पढ़ना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समय प्रबंधन का भी ध्यान रखें, क्योंकि पेपर में आता बहुत है, लेकिन समय बहुत नहीं मिलता है। जो समय निर्धारित है, उसी में सब करना होता है। समय को ध्यान रखते हुए प्रश्नों को हल करते समय शब्द सीमा तय करें, जो शब्द जितने अंक लायक है, उसे उतने में करने का प्रयास करें। ी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें