फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सीआरओ ने मिलावटी खाद्य पदार्थों को कराया नष्ट

Sun, 12 Oct 2025 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
मिलावटी खाद्य पदार्थों को नष्ट करवाते सीआरओ
विज्ञापन
बस्ती। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने रोडवेज के पास लावारिस हालत में बरामद किए चार क्विंटल खोआ व 40 किग्रा बर्फी को शनिवार को नष्ट कराया। सीआरओ कीर्ति प्रकाश भारती की मौजूदगी में गड्ढा खोदकर उसमें मिलावटी खाद्य पदार्थों को डालकर निस्तारित किया गया।
विज्ञापन

आठ एवं नौ अक्टूबर को विभिन्न खाद्य पदार्थ अलग-अगल जगहों से नमूना लिया गया था। जिसमें दूध, खोया निर्मित पेड़ा, मिल्क केक, छेना, बेसन लड्डू, बूंदी लड्डू, रंगीन बेसन बूंदी सहित कुल 10 नमूने लेकर राजकीय खाद्य विश्लेषक को जांच के लिए भेजा गया था। रोडवेज पर चार क्विंटल खोवा एवं 40 किग्रा डोडा बर्फी लावारिस अवस्था में सड़क के किनारे मिला था। बदबूदार अवस्था में पाए जाने पर इसे नष्ट कराए जाने के लिए जब्त किया गया था। बड़ेवन स्थित लड्डू निर्माण इकाई से 73 किग्रा बूंदी दाना एवं 20 किग्रा बूंदी लड्डू जब्त किया गया था। सीआरओ ने इन मिलावटी पदार्थों को नष्ट कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें