फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: एथलेटिक्स प्रतियोगिता में हर्रैया की टीम ओवरऑल चैंपियन

विज्ञापन
हर्रैया विजेता टीम को शील्ड देते विधायक अजय सिंह।
विज्ञापन
हर्रैया। कस्बे के नेशनल इंटर कॉलेज में चल रही दो दिवसीय विद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। इसमें हर्रैया की टीम ओवरऑल चैंपियन बनी। विधायक अजय सिंह ने विजेता टीम को शील्ड एवं पदक देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट रास्ता नहीं होता है। कठिन परिश्रम व समर्पण भाव से किया गया प्रयास ही सफलता के शिखर पर ले जाता है। कभी भी मेहनत व्यर्थ नहीं जाती है। खेल में हमेशा हार जीत की भावना से ऊपर उठकर प्रतिभाग करना चााहिए। जीत मिलने पर उत्साह बढ़ता है और हार होने पर दोगुने प्रयास करने की सीख मिलती है। दोनों ही दृष्टिकोण से खेल फायदेमंद है।
प्रतियोगिता में जूनियर बालक 3000 मीटर में बस्ती उत्तरी के आलोक प्रथम, हर्रैया क्षेत्र के मोहित द्वितीय और बस्ती दक्षिणी के विजय बहादुर तृतीय, जूनियर बालिका 3000 मीटर में बस्ती उत्तरी की अरिष्का सिंह प्रथम, हर्रैया क्षेत्र की अंशिका द्वितीय और हर्रैया क्षेत्र की अनामिका तृतीय, सीनियर बालक 3000 मीटर में हर्रैया क्षेत्र के अर्जुन कुमार प्रथम, भानपुर के शनि कुमार द्वितीय और बस्ती दक्षिणी के शैलेश चौहान तृतीय स्थान पर रहे। सीनियर बालिका 3000 मीटर में बस्ती दक्षिणी की सिमना प्रथम, हर्रैया क्षेत्र की अनुप्रिया द्वितीय तथा बस्ती उत्तरी की मुस्कान तृतीय रहीं।
विज्ञापन

सीनियर बालक ट्रिपल जंप में बस्ती दक्षिणी के सरफराज प्रथम, बस्ती दक्षिणी के राम आशीष द्वितीय और भानपुर के जितेंद्र तृतीय स्थान पर रहे। सीनियर बालक जेवलिन थ्रो में बस्ती दक्षिणी के आकर्ष यादव प्रथम, बस्ती उत्तरी के अमन द्वितीय तथा भानपुर के संजीव तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य डॉ. विनोद प्रकाश वर्मा, प्रबंधक वैभव सिंह, सरोज मिश्र, अखिलेश सिंह, रवीश मिश्र, मुन्ना सिंह, अमरनाथ मौर्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें