फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: गर्मी में बिजली कटाैती से संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर बाजार। आदर्श नगर पंचायत नगर बाजार में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था लड़खड़ा गई है। जनता इंटर कॉलेज की गली में स्थित ट्रांसफार्मर में बुधवार की देर रात एक फेस बंद हो गया। जिससे बिजली का संकट गहरा गया।
विज्ञापन

भीषण गर्मी और उमस के बीच लोगों ने बिना बिजली के ही पूरी रात बिताई। सुबह बिजली आई भी तो लो-वोल्टेज की समस्या रही। जिससे अधिकांश घरों में पंखे, कूलर और अन्य विद्युत उपकरण नहीं चल सकें।
दोपहर तक भी स्थिति सामान्य नहीं हो सकी, जिससे लोगों में भारी नाराजगी है।क्षेत्रवासियों का कहना है कि रातभर छोटे-छोटे बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं और मरीज गर्मी से तड़पते रहे। लोग घरों से निकलकर सड़क और गलियों में टहल कर समय काट रहे हैं।
विज्ञापन

बिजली निगम के जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों को भी लोग लगातार फोन कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि अधिकतर जिम्मेदारों की मोबाइल या तो बंद मिल रही हैं या फोन नहीं रिसीव हो रहा है। आरोप लगाया गया कि उपभोक्ता हर महीने समय से बिजली का बिल जमा कर रहे हैं। इसके बाद भी उन्हें सुचारू आपूर्ति नहीं मिल रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें