पीएचसी अस्पताल के कमरे में देखा गया सांप मोबाइल में कैद।
पैकोलिया। थाना क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेलभरिया राम गुलाम में होम्योपैथिक रूम में मंगलवार की दोपहर कोबरा सांप को जोड़ा देखकर आसपास मौजूद लोग सहम गए। लोग दूर से मोबाइल में वीडियो और फोटो बनाने लगे। अस्पताल कर्मचारियों ने सपेरे छटंकी बाबा को सूचना दी। कुछ देर बाद सपेरे ने मशक्कत के बाद एक सांप को रेस्क्यू किया जबकि दूसरा पकड़ में नहीं आया। संवाद