गौर रेलवे स्टेशन से एक किलोमीटर पूरब चकचई ओवर ब्रिज के निकट 20 वर्षीय युवक की किसी ट्रेन से कटकर मौत हो गई । जेब में मिले आधार कार्ड से मृतक की शिनाख्त की गई। शव को जीआरपी पुलिस कब्जे में ले लिया।
गौर- टिनिच रेलवे स्टेशन के बीच गेट संख्या 213ए के पास अप रेलवे ट्रैक पर रेल कर्मियों ने एक शव देखा। इसकी सूचना गौर स्टेशन पर दी गई। मौके पर पहुंची जीआरपी ने युवक की जेब से मिले आधार कार्ड के माध्यम से उसकी पहचान उनियार गांव निवासी 20 वर्षीय अजय कुमार पुत्र राजेंद्र कुमार कुमार के तौर पर की।
परिवार वालों के मुताबिक तीन दिन पूर्व अजय दिल्ली से कमाकर घर लौटा था। शनिवार की शाम बगैर किसी सूचना के वह घर से निकला और जब रात भर वापस नहीं आया तो परिवार के लोग उन्हें खोजने लगे। रविवार की सुबह उसकी मौत की सूचना मिली। मृतक की जेब से पैसेंजर ट्रेन का टिकट भी बरामद हुआ।