फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची से रेप का प्रयास

Sun, 07 May 2017 11:41 PM IST
बस्ती ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के कोतवाली क्षेत्र के गांधीनगर में रविवार सुबह एक युवक ने ढाई वर्ष की बच्ची से रेप की कोशिश की। शोर मचाने पर परिवार के लोग पहुंचे तो बालिका को लहूलुहान पाया। आरोपी युवक को मोहल्ले के लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। एसपी संकल्प शर्मा का कहना है कि आरोपी नशे का आदी बताया जा रहा है। पीड़िता को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।       
विज्ञापन


वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के मूल निवासी दीपक गौड़ का परिवार गांधीनगर के एक मोहल्ले में रहता है। पुलिस के अनुसार वह नशे का आदी हो चुका है और अल्कोहल व थिनर सूंघकर नशा करता है। रविवार को तीन-चार दिन बाद वह कहीं से घर पहुंचा। बगल में रहने वाले उसके सगे पट्टीदार की दो बच्चियां घर में खेल रही थीं। उनमें से एक को उसने गोद में उठा लिया और घर के बगल में जानवरों के बांधने की घारी में ले जाकर दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। इसी बीच बच्ची के साथ खेल रही दूसरी लड़की ने उसके पिता को बताया। जब परिवार के लोगों को आते देखा तो बच्ची को लहूलुहान छोड़कर अपने घर में घुस गया। इस बीच आसपास के लोगों ने  आरोपी को पकड़ लिया और मौके पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया। एसपी का कहना है कि अस्पताल में भर्ती बालिका की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। आरोपी के खिलाफ रेप और पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।             
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें