फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना में युवक का पैर कटा

Sun, 20 Nov 2016 11:28 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के पड़िया चौराहे के पास टवेरा गाड़ी दुर्घटना होने पर घायल दिनेश यादव जिला अस्पताल मे भर्ती।
विज्ञापन
बांसी रोड पर वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के पुर्सिया के निकट तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर 26 वर्षीय गोलू उर्फ दिनेश यादव का पांव कार में फंस गया। इसके बावजूद कार चालक ने गाड़ी नहीं रोकी। घुटने के ऊपर से पांव कटकर अलग हो गया। कटा हुआ पैर कार सहित लेकर रफ्तार से चालक भाग निकला। घायल को गांव के लोग लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गोलू यादव निवासी खवासबारी थाना पुरानी  बस्ती अपनी बाइक से बस्ती की तरफ से आए। रुधौली रोड से ताकियवा गॉव की ओर मुड़ने लगे। तभी तेज रफ्तार टवेरा आ पहुंची और चपेट में ले लिया। बाइक सवार का बायां पैर टवेरा में फंसकर कट गया। राहीगीरों की सूचना पर वाल्टरगंज पुलिस पहुंची। इधर किसी ने बताया किकटा हुआ पैर टवेरा में फंसा हथिया गढ़ गैस गोदाम के पास  देखा गया है। पुलिस बरामद करने की कोशिश में जुटी है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें