फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर लिखा ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’, पुलिस ने जेल भेजा

Wed, 10 Aug 2016 10:52 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियो ने एसपी कृपा शंकर सिंह को दिया ज्ञापन।
विज्ञापन
सोशल मीडिया (फेसबुक) पर की गई शरारत कंपनी बाग के रहने वाले युवक पर उस समय भारी पड़ गई, जब कोतवाली पुलिस उसे ले जाकर सलाखों के पीछे ढकेल दिया। आरोप है कि उसने फेसबुक की एक पोस्ट पर पाकिस्तान जिंदाबाद लिखा है। उस पर सांप्रदायिक उन्माद फैलाने व आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। हालांकि इम्तियाज खां नाम के इस शख्स ने खुद पर लगे इल्जाम से पल्ला झाड़ते हुए कहा है कि उसकी आईडी हैक करके किसी ने रंजिश वश ऐसा किया है।  
विज्ञापन


यह प्रकरण मंगलवार को उस समय सुर्खियों में आया, जब अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक ने सदस्यता अभियान से संबंधित एक अपील पोस्ट किया। इस पर 144वां कमेंट शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के महरीखावां मोहल्ला निवासी इम्तियाज अहमद की आईडी से आगे-पीछे स्माइली लगाते हुए ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ की शक्ल में आया। 
इस संबंध में एबीवीपी संयोजक व अन्य कार्यकर्ताओं ने  कोतवाली पुलिस व अन्य अधिकारियों को सूचना दी। अधिकारियों ने मामले की गंभीरता समझते हुए आनन-फानन में इम्तियाज को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी कोतवाल रोहित प्रसाद की तहरीर पर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें