फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूर की लाश मिली

Tue, 04 Oct 2016 11:10 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
डेमो - फोटो : demo pic
विज्ञापन
लालगंज थाना क्षेत्र के मरवटिया में ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले 21 वर्षीय मजदूर कमालू की शीशम के पेड़ से लटकी लाश मिली। मंगलवार सुबह गांव के लोगों ने शव देखकर शोर मचाया। बताया जा रहा है कि सोमवार को वह घर से नाराज होकर निकला था। 
विज्ञापन


झारखंड के जिला दसियावन थाना पीपरझारी के सुरुमबाड़ी का मूल निवासी कमालू व उसका पूरा परिवार लालगंज थानाक्षेत्र के मरवटिया स्थित ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता है। मृतक के भाई नंद लाल ने बताया कि सोमवार रात कमालू ने पिता से छह सौ रुपये मांगे। न देने पर वह नाराज होकर घर से कहीं चला गया। मंगलवार सुबह लोग जब शौच जाने लगे तो शव देखा। लोगों ने भट्ठा मालिक व पुलिस को खबर दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें