फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद लेने निकले व्यक्ति का नाले में मिला शव

Wed, 20 Jan 2016 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। कोतवाली क्षेत्र के डारीडीहा भद्रेश्वरनाथ मार्ग पर बनी पुलिया के नीचे नाले में मंगलवार की सुबह 50 वर्षीय व्यक्ति का शव पाया गया। शव की पहचान भद्रेश्वरनाथ निवासी रामसेवक के रूप में हुई। वह सोमवार को खाद लेने के लिए घर से निकले थे। गर्दन पर हल्का काला निशान छोड़कर शरीर के अन्य हिस्से में कोई चोट के निशान नहीं हैं। परिवार के लोगों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


भद्रेश्वरनाथ गांव के कुछ युवक मंगलवार की सुबह डारीडीहा भद्रेश्वरनाथ मार्ग पर दौड़ लगा रहे थे कि उन्हीं में से किसी की नजर पुलिया के नीचे नाले में एक व्यक्ति के शव पर पड़ी। उसने अपने साथियों को भी दिखाया। इसके बाद गांव में यह खबर पहुंची तो गांव के लोग पहुंच गए।

इनमें सोमवार से गायब रामसेवक के परिवार वाले भी थे। गांव और परिवार वालों ने शव की पहचान की। रामसेवक के घर वाले तो दहाड़े मारकर रोने लगे। घर के लोगों का कहना है कि रामसेवक घर से सोमवार को दिन में खाद लेने के लिए निकला था, मगर लौटकर वापस नहीं आया।
विज्ञापन


घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंचे कोतवाल सच्चिदानंद त्रिपाठी और सोनूपार चौकी प्रभारी संतोष मिश्र ने नाले से शव को बाहर निकलवाया। शव के गर्दन पर हल्का काला निशान देेेेखा गया, शेष शरीर के अन्य हिस्से में चोट के कोई निशान नहीं पाए गए।

कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल का कहना है कि व्यक्ति की मौत का सही कारण पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें