बस्ती। 11 सूत्रीय समस्याओं को लेकर उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ का धरना अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर पिछले तीन से चल रहा है। धरने की अध्यक्षता रमजान अली ने की और संचालन कामरेड सालिकरासम चौधरी ने किया।
कामरेड अशर्फीलाल ने 22 अप्रैल के समझौते का विरोध करते हुए कहा कि जो द्विपक्षीय वार्ता हुई, उसका कर्मचारियों की समस्याओं के निस्तारण से कोई सरोकार नहीं है। कहा कि यह एक कागजी समझौता है। कहा कि अगर 28 अप्रैल तक 14 माह के बकाए का भुगतान नहीं किया गया तो 29 से पूरे मंडल में संविदा एवं परिचालन मजदूर टूल डाउन हड़ताल पर चले जाएंगे।
सालिकराम ने कहा कि अधिकारियों की हठवादिता के चलते संविदा कर्मियों का परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहा है। इस मौके पर नकुल चौधरी, दयाशंकर पांडेय, वीरेंद्र कुमार मिश्र, विनोद, रामफेर, रामचंद्र मिश्र, राधेश्याम, विनीत कुमार गौतम, धर्मेंद्र आर्य, घनश्याम, बालकेश, राम प्रकाश, नरेंद्र देव, हेमंत, सूर्यप्रकाश, सुरेश चंद्र, वीरेंद्र मिश्र, प्रिंस पांडेय, रामललित, असलम, राजेश कुमार, शुभकरन आदि मौजूद रहे।