फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्थे चढ़ा खीरी के चोरों का गिरोह, माल बरामद

विज्ञापन
लखीमपुर खीरी के पकड़े गए चोर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बभनान/बस्ती। 
विज्ञापन

सोमवार की सुबह सिद्धौर तिराहे पर लखीमपुर जिले के कुख्यात परसादी गैंग के दो गुर्गे पुलिस केे हत्थे चढ़ गए। इन्होंने नवंबर से लेकर दिसंबर के बीच गौर थानाक्षेत्र और इसके आसपास सुनियोजित ढंग से चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दिया। पूछताछ में लखीमपुर के ईशा नगर थाने के गौरिया निवासी राम प्रसाद उर्फ परसादी का बेटा रामू और वहीं के गोपालपुर निवासी लोचन के रूप में पहचान हुई। दोनों ने उक्त घटनाओं को अंजाम देने की बात कबूली। उनके कब्जे से चोरी का सामान भी बरामद किया गया।
विज्ञापन

नवंबर और दिसंबर के बीच गौर के कर्मी गांव में एक ही रात चोरों ने दो घरों में नकब लगाकर लाखों का सामान चुरा लिया। इसी दौरान सिधारीजोत में एक घर के दरवाजे का ताला तोड़कर नकद और चांदी के सिक्के और अन्य गहने चोर उठा ले गए। प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश यादव के अनुसार मुखबिरों की सूचना पर सोमवार सुबह सिद्धौर तिराहे के पास के बाग में चोरी का माल खपाने की तरकीब पर चर्चा करते हुए पुलिस ने घेर कर पकड़ लिया। प्रभारी निरीक्षक के अलावा एसआई दुर्विजय, दिलीप यादव के साथ ही कांस्टेबल राम प्रताप सिंह, जय प्रकाश तिवारी, उमेश चौबे ने दोनों चोरों को दबोच लिया। दोनों को गिरफ्त में लेने के बाद पुलिस ने चोरी गई तीन जोड़ी पायल, चार बिछुआ, एक मोबाइल और जामा तलाशी में 910 रुपये नकद बरामद किया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बरामद सामान सिधारीजोत एवं कर्मी गांव में हुई चोरी का है। गैंग के कुछ और साथियों का पता चला है, जिनकी गिरफ्तारी का प्रयास पुलिस कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें