फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन फ्रॉड के दो जालसाज गिरफ्तार

विज्ञापन
crime scene - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बस्ती। 
विज्ञापन

एटीएम का टेलर सिस्टम हैंग करके अकाउंट से रुपये निकाल लेने वाला जालसाज सोमवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गया। कुछ दिन पहले एक खाता धारक को धक्का देकर उसके हाथ से रुपये छीनकर भागा था। दोबारा पहुंचने पर पुलिस ने घेरा तो एक पकड़ में आ गया लेकिन दूसरा साथी फरार होने में कामयाब रहा। 
इस संबंध में कोतवाल विजयेंद्र सिंह का कहना है कि पकड़ा गया आरोपी सुल्तानपुर जिले के अखंडपुर थाने के पौधन रामपुर निवासी संजय है। इसके साथी जौनपुर के सरपतहा थाने के पट्टी नरेन्द्रपुर निवासी पवन कुमार को भी जल्द पकड़ लिया जाएगा। युवक ने एटीएम में धक्का देकर नकदी लेकर भागने की कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस के अनुसार उनमें से एक युवक सोमवार को फिर उसी एटीएम के आसपास दिखा। तलाश में जुटी पुलिस ने मुखबिर का इशारा पाते ही उसे दबोच लिया। संजय नाम के उस युवक के कब्जे से पांच एटीएम, दो मतदाता पहचान पत्र के साथ 3500 रुपये नकद बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कम पड़े लिखे को बनाते थे निशाना 
पुलिस का कहना है कि ये दोनों एटीएम पर जाने वाले गांव के कम पढ़े-लिखे लोग, महिलाओं के आसपास मंडराते हैं। एटीएम धारक को पासवार्ड डालते देख लेते हैं। उसके कार्ड निकालकर पलटते ही यह लोग मशीन का सिस्टम कुछ सेकेंड के लिए हैंग करके दोबारा रकम निकाल लेते थे। ऐसा करने में उन्हें सिर्फ पासवर्ड दोबारा एंट्री करना होता है। कार्ड पहले से ही मशीन में एक्टीवेट रहता है। चूंकि उसके खुद की निकासी का कुछ मिनट पहले ही एसएमएस अलर्ट आया रहता है। इसलिए अकाउंट होल्डर जब बैलेंस चेक करता है, तब खाते के फ्रॉड की जानकारी हो पाती है। पुलिस का कहना है कि ये पासवर्ड भी बदल कर पेमेंट निकालने में माहिर है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें