फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

.दो दिन बाद वृद्ध का शव नदी में मिला

Sun, 05 Aug 2018 12:32 AM IST
बस्ती (ब्यूरो)
विज्ञापन
दो दिन बाद वृद्ध का शव नदी में मिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रुधौली (बस्ती)। तहसील क्षेत्र के दुदराक्ष गांव के पास स्थित कठिनाइया नदी में शनिवार को सुबह वृद्ध की लाश दिखने लोगों में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को बाहर निकलवा कर शिनाख्त कराई और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


 रुधौली क्षेत्र के दुदराक्ष निवासी 69 वर्षीय लोटन बृहस्पतिवार को सुबह शौच के लिए निकले थे। काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटे तो परिवार के लोगों उनकी तलाश शुरू की। पूरा दिन छानबीन करने के बाद भी उनका कोई अता पता नहीं चला। इस बीच शनिवार को गांव के निकट स्थित कठिनइया नदी में उनका शव देखा गया। जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव बाहर निकलवाकर शिनाख्त कराई। परिवार वाले पहुंचे तो रोने बिलखने लगे। शिनाख्त के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें