फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से दबकर महिला की मौत

Tue, 13 Dec 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
छपिया थाना क्षेत्र के बभनान कस्बे में गन्ना लदे ट्रक की चपेट में आने से पचास बर्षीय महिला की मौत होने पर लोगो न किया सड़क जाम।
विज्ञापन
गोंडा जनपद के छपिया थाना क्षेत्र के बभनान कस्बे में मंगलवार दोपहर में गन्ना लदे ट्रक की चपेट में आने से पचास वर्षीय महिला की मौत हो  गई। घटना के बाद ग्रामीण व परिजन छपिया थाने की पुलिस चौकी बभनान के सामने शव रखकर जाम लगा दिया। पुलिस के मुकदमा लिखने के आश्वासन के बाद जाम हटवाया जा सका। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


छपिया थाना क्षेत्र के करनपुर गांव निवासिनी 50 वर्षीय लता पांडेय अपने पुत्र मोनू के साथ कस्बे में स्थित यूनियन बैंक से पैसा निकालने जा रही थीं। तभी स्कूटी विपरीत दिशा से आ रहे गन्ना लदे ट्रक की चपेट में आ गई जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। 

स्कूटी चला रहा बेटा मोनू  बाल-बाल बच गया। चालक ट्रक छोड़ कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर भीड़ लग गई। लोगों ने नामजद मुकदमा लिखने को लेकर पुलिस चौकी बभनान के सामने शव रखकर सड़क पर जाम लगा दिया। थानाध्यक्ष छपिया पवन सिंह ने लोगों को मुकदमा लिखने की बात पर समझा बुझाकर जाम हटवाया और शव को कब्जे में लिया। मृतका के पति किसान इंटर  कालेज बभनान में चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी थे। एक वर्ष पूर्व उनकी मौत हो गई थी। ये दोने तीन बेटे व दो बेटियों के अभिभावक थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें