फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकड़ी गांव में तीन घरों में चोरी

Sat, 16 Jan 2016 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
छावनी। बभनगांवा और लजघटा गांव में हुई चोरियों की घटना में अभी पुलिस कुछ कर भी नहीं पाई कि गुरुवार की रात चौकड़ी गांव में चोरों ने तीन घरों को निशाना बना लिया। सुबह जगने के पर घर वालों को जानकारी हुई। पीड़ितों ने छह लाख से ऊपर की संपत्ति चोरी चले जाने की सूचना दी है। छावनी पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन


चौकड़ी गांव के प्रधान रामसुख के घर में पीछे से छत के रास्ते घर में घुसे चारों ने जिस कमरे में घर के लोग सो रहे थे उस कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर अंदर के खाली रहे दो कमरों का ताला तोड़ का उसमें रखे नकदी सहित जेवरात और वर्तन उठा ले गए।

रामसुख के अनुसार पांच लाख से ऊपर का हुआ है। सुबह जानकारी होने के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई है। दूसरी घटना इसी गांव के अशोक वर्मा के घर में हुई। घर के अंदर घुसे चोरों ने एक कमरे के दरवाजे का ताला तोड़ कर उसमें रखा सारा कीमती सामान उठा ले गए। इन्होने पांच हजार नगदी सहित लगभग पचास हजार की चोरी होने की तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन


तीसरी घटना हरिकिशोर के घर हुई। घर के पीछे से घुसे चोरों ने एक कमरे का दरवाजा तोड़ कर उसमें रखा चार हजार नकदी और पचास हजार के लगभग का जेवरात और बर्तन उठा ले गए। सभी लोगों को चोरी की जानकारी सुबह जगने के बाद हो पाई। सूचना के पहुंची छावनी पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें