फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवहन अफसरों के कमिश्नर ने कसे पेंच

Wed, 25 May 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मंडलीय अधिकारियों के साथ कमिश्नर पीके सिंह ने बैठक की। - फोटो : रमेश मिश्र
विज्ञापन
बस्ती। मंडल के परिवहन समिति की बैठक में प्रदूषण नियंत्रण पर जोर दिया गया। साथ ही यातायात व्यवस्था को लेकर तमाम ऐसे मुद्दों पर रायशुमारी की गई। इस दौरान कमिश्नर पीके सिंह ने प्रमुख रूप से आटो परमिट और अवैध रूप से संचालित हो रहे सवारी व माल वाहकों पर रोक लगाने की हिदायत दी। कमिश्नर ने कहा कि तीनों जनपद में रूट वार तथा रात व दिन में चलाने के लिए वाहनों का प्रबंध किया जाए।
विज्ञापन


बस्ती जनपद में लालगंज, विशेषरगंज, शृंगीनारी-विक्रमजोत से नियमानुसार परमिट जारी करने का निर्देश दिया गया है। प्रदूषण पर रोक लगाने के लिए बैट्री पर आधारित वाहनों के संचालन को प्रोत्साहित किया जाय। इस दौरान मंडल के परिवहन अधिकारियों के अलावा उप परिवहन आयुक्त सहित अनेक अधिकारी एवं बस-ट्रक यूनियन के पदाधिकारियों ने भाग लिया। आरटीओ डॉ. आरके विश्वकर्मा, एआरटीओ डॉ. शंकर जी सिंह, आशुतोष शुक्ल के अलावा तीनों जिले के यात्रीकर अधिकारी व अन्य कर्मचारी बैठक में मौजूद रहे। 

यूनियन की आपत्ति का लिया संज्ञान
बस के संचालकों ने बैठक में मुद्दा उठाया कि उनके परमिट शुदा मार्गों पर अवैध रूप से आटो चलाया जा रहा है, जिससे उन्हें नुकसान होता है। बस्ती से शृंगीनारी मार्ग एवं उतरौला मार्ग पर  क्रमश: 61 एंव 46 बड़े वाहनों की परमिट जारी है। इस पर कमिश्नर ने आरटीओ से अमल करने को कहा। 
विज्ञापन


रात में चलाएं 20 फीसदी आटो 
बस्ती में 1717, संतकबीरनगर में 787 एवं सिद्धार्थनगर में आटो 280 हैं। रात्रिकालीन टेंपो सेवा की दिशा में ण पहल की गई है। जिसमें 20 फीसदी यानी कुल आटो में से 1/5 भाग रात में चलवाए जाएंगे। रोस्टर के हिसाब से परमिट में ऐसी व्यवस्था की जाएगी। महिला यात्रियों के साथ कोई अभद्रता न हो। आटो में म्यूजिक सिस्टम बजाने पर जुर्माना लगाने को कहा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें