फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की हत्या में तीन गिरफ्तार

Fri, 03 Jun 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जमीन के लिए हत्या की - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बस्ती। कलवारी थानाक्षेत्र के गंगापुर में गर्भवती की संदिग्ध मौत होने के मामले में पुलिस ने पिता काली चरन की तहरीर पर चार ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज कर पति,सास व ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। सीओ कलवारी पवन गौतम ने बताया कि मृतका का शव ससुराल वालों ने बिना पुलिस को सूचित किए जला दिया। जिसके नाते साक्ष्य मिटाने के प्रयास की धारा भी लगाई गई है।
विज्ञापन


गंगापुर की आरती पत्नी लालचंद की मंगलवार रात रहस्यमय हालत में झुलसने से मौत हो गई। सुबह उसके मायके लालगंज थानाक्षेत्र के बन्नी गांव में हुई तो वहां से पिता व अन्य लोग पहुंच गए। मगर तब तक ससुरालियों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। सीओ ने बताया कि पति के अलावा ससुर जोखू व सास ज्ञानमति को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें