नगर पुलिस ने साइकिल चोर को गिरफ्तार करके बरामद की साइकिलें।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूूराो
नगर बाजार। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़े चोर से 14 साइकिलें बरामद हुई हैं। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे कोर्ट पेशी के बाद जेल भेज दिया। नगर पुलिस ने मंगलवार को वाहन चेकिंग अभियान चलाया था।
बेलाड़ी ओवर ब्रिज के पास वाहन चेकिंग के दौरान साइकिल के साथ आ रहे संदिग्ध को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। लेकिन रुकने के बजाय वह भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस वालों ने दौड़कर उसे पकड़ लिया।
नाम पता पूछे जाने पर उसने सुधीर पांडेय निवासी गांव बक्सर थाना नगर बाजार होने की जानकारी दी। पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह चोरी कर साइकिलें बेचता है। पुलिस ने जब उस से कड़ाई से पूछताछ की तो 14 साइकिलें भी उसके घर से बरामद हुईं। चोरी का मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।