फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्ची पर लगाम को गांव-गांव दौड़ी पुलिस, दबिश से हड़कंप

Mon, 18 Jul 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
परशुरामपुर थाना क्षेत्र मे अवैध शराब बनाने की भट़ठी को पकड़ा।
विज्ञापन
एटा जिले में जहरीली शराब से मौत का तांडव देख पुलिस व आबकारी विभाग के होश फाख्ता हैं। यहां भी इसकी पुनरावृत्ति न हो, इसे रोकने के लिए ताबड़तोड़ दबिश व छापेमारी चल रही है। रविवार-सोमवार रात को लालगंज,परशुरामपुर समेत कई थानाक्षेत्र में हुई दबिश में भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई। 
विज्ञापन


बनकटी प्रतिनिधि के अनुसार लालगंज थानाध्यक्ष अजय नरायण सिंह ने क्षेत्र के देवमी, बसौढी, सोभनपार के ईट भटठों से 70 लीटर कच्ची शराब बरामद कर लहन व भट्ठी नष्ट किया। वहां से पतरू, रामधनी, पवन निवासी जिला झारखंड को गिरफ्तार किया।  

बभनान प्रतिनिधि के अनुसार सोमवार भोर में गौर थाने के एसआई संजय यादव कांस्टेबल राजेन्द्र यादव व अशोक उपाध्याय ने डुहवा तिराहे से क्षेत्र के कवलसिया निवासी रामधनी, वड़डाड़ के तिलकराम, बेलहिया के नसीर के पास से 30 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई मुंडेरवा प्रतिनिधि के अनुसार करवल  कालोनी में पुलिस ने भट्ठियां तोड़कर उपकरण बरामद किया। तीन कुंतल लहन नष्ट  किया गया। वहां से खुर्रा और सुनील का चालान किया। जबकि राम  जियावन, धर्मराज, डब्लू गोंड़ और धर्मपाल का आबकारी एक्ट के तहत चालान किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें