फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती पर हमला करने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
पकड़ा गया युवती का हमलावर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सोनहा।
विज्ञापन

चिरैयाडाड़ में रिश्तेदारी में आई युवती पर चाकू से हमला करने वाला पूर्व मंगेतर रविवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गया। प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्र ने बताया कि अभियुक्त रोहित यादव खुनियाव, थाना इटवा, सिद्धार्थनगर को बनवधिया प्राथमिक विद्यालय बस्ती से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अभियुक्त के पास से चाकू बरामद हुआ है। 
विज्ञापन

तीन मई को सोनहा थानाक्षेत्र के चिरैयाडाड़ रिश्तेदारी में आई युवती पर उसके मंगेतर ने चाकू से वार कर लहूलुहान कर दिया था। उसे घारी में खून से लथपथ पाया गया था। किसी मवेशी के हमले में घायल समझ रिश्तेदारी के लोग जिला अस्पताल ले गए जहां से गोरखपुर रेफर कर दिया गया। होश में आने के बाद युवती ने आपबीती परिवार वालों को बताई। इसके बाद पिता ने गत बुधवार को तीन आरोपियों के खिलाफ हत्या की कोशिश समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। युवती की शादी पहले रोहित पुत्र धर्मपाल से शादी तय हुई थी। इसके बाद दोनों में मोबाइल पर बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया। इसी बीच रोहित के शादीशुदा होने और पहली पत्नी को छोड़ने की जानकारी पर शादी टूट गई। इससे गुस्साए रोहित ने घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें