फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

Sat, 23 Apr 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
डीआईओएस कार्यालय पर माध्यमिक शिक्षक संघ के धरने में उपस्थित शिक्षक। - फोटो : रमेश मिश्र
विज्ञापन
बस्ती। पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली समेत शिक्षक एवं कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर शनिवार को माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष शिवपाल सिंह की अगुवाई में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया गया। 
विज्ञापन


धरना उस समय समाप्त हुआ जब डीआईओएस धरना स्थल पर पहुंचे और उन्होंने शिक्षक नेताओं को किए गए जनपदीय स्तरीय समस्याओं का निस्तारण की सूची दी। उसके बाद शिक्षकों ने धरना समाप्त कर दिया। इससे पूर्व धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह शिक्षकों की एकता का परिणाम हैं कि समस्याओं का निस्तारण हुआ। बताया कि धरना भले ही समाप्त कर दिया गया है, मगर पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली तक आंदोलन जारी रहेगा। राज्य कर्मचारी की तरह शिक्षकों को भी निशुल्क चिकित्सा सुविधा दी जाए। कहा कि शिक्षक संघ अपने संघर्ष के बल पर निरंतर उपलब्धियां प्राप्त कर रहा है। मंडलीय मंत्री रामेश्वर सिंह ने शिक्षकों को एक जुट रहने को कहा। 

प्रदेशीय कार्यसमिति के सदस्य जटाशंकर मिश्र, अशोक कुमार सिंह, डाक्टर संजय कुमार सिंह, संजय द्विवेदी एवं विवेकानंद मिश्र ने भी धरने को संबोधित किया और शिक्षकों को एकजुट रहने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री पवन कुमार शुक्ल ने किया। बाद में मुख्यमंत्री के नाम डीआईओएस को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन


इस मौके पर कौशलेंद्र मिश्र, रामगोपाल यादव, विजेंद्र वर्मा, नीलिमा गौतम, प्रत्यूष सिंह, रामरक्षा, डाक्टर हरेंद्र सिंह, डाक्टर मणिशंकर त्रिपाठी, संदीप त्रिपाठी, श्रीकांत, शिवपूजन सिंह, वीरेंद्र मिश्र, कैलाश सिंह, राजेंद्र मिश्र, विमल कुमार वर्मा, निरूपम मिश्र, दिवाकर अमर सिंह, जगदीश विश्वकर्मा, केशराम वर्मा, जगदंबा प्रसाद, डाक्टर नवीन श्रीवास्तव, ध्रुव कुमार मिश्र, रामनेवास, सुरेंद्र सिंह, इंद्रजीत सिंह, श्रीश राम त्रिपाठी, अमरेश सिंह, रमापति द्विवेदी, परशुराम चौधरी आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें