फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी को अगवा करने का शक, केस दर्ज

Mon, 17 Oct 2016 11:16 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
crime demo - फोटो : MID DAY
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के अचरौल गांव की विवाहिता को गायब किए जाने व दहेज के लिए प्रताड़ित किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में विवाहिता की मां ने मुकदमा दर्ज कराया है। 
विज्ञापन


 तहरीर में मीरा देवी पत्नी त्रिभुवन यादव निवासी दुगरामीर , थाना छावनी ने  कहा है कि उसकी बेटी रीता की शादी 10 साल पहले संतोष यादव पुत्र रामचेत निवासी अचरौल थाना परशुरामपुर के साथ हुई। ससुराल वाले रीता को दहेज के  लिए प्रताड़ित करते थे। पति संतोष विदेश में रहता है। ससुराल के अन्य सदस्यों के साथ-साथ संतोष भी पत्नी को फोन पर धमकाता रहता था। मीरा देवी का आरोप है कि ससुराल वालों ने उसकी लड़की को प्रताड़ित कर गायब कर दिया है। आशंका है कि बेटी की हत्या कर दी गई है। मां की तहरीर पर रीता के पति संतोष, ससुर रामचेत सहित जेठ, जेठानी, तथा देवर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कराया है। तहरीर में इस बात का उल्लेख नहीं है  कि रीता कब से गायब है। पुलिस का कहना है कि मीरा देवी की तहरीर पर पति संतोष, ससुर रामचेत तथा अन्य पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें