फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपारी किलर गैंग के तीन बदमाश गिरफ्तार

Tue, 26 Jul 2016 11:31 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
रंगदारी और सुपारी लेकर हत्या करने वाले तीन बदमाशो को भेजा गया जेल।
विज्ञापन
जिले की स्वाट टीम ने मंगलवार को नगर बाजार के दुर्गा मंदिर मोड़ से अंबेडकरनगर जिले के रहने वाले तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया। इनके पास से चोरी की बाइक, चरस और दो तमंचे मय कारतूस बरामद किए गए। अंबेडकरनगर का रहने वाला सुपारी किलर दिलीप वर्मा इनका सरगना है जो इन दिनों जेल में है। उसी के इशारे पर जनार्दन वर्मा, राम चंद्र और महेंद्र वर्मा काम करते हैं। 
विज्ञापन


एसपी कृपाशंकर  सिंह ने प्रेेसवार्ता के दौरान बताया कि इनका गैंग अंबेडकरनगर ,फैजाबाद , सुल्तानपुर ,   बाराबंकी , गोंडा और बस्ती जिले में अपराध करता है। इनके विरुद्घ 13 से  अधिक मुकदमे उक्त जनपदों में पंजीकृत हैं। बकौल एसपी दिलीप वर्मा और उसका एक और साथी हुकुम सिंह जब पेशी पर अंबेडकरनगर जाते थे तो इन तीनों  से कचहरी में भेंट करते थे। सभी मिलकर रंगदारी वसूली की योजना बनाते थे।  एसपी के अनुसार वसूली करने का जिम्मा जनार्दन एंड कंपनी की होती थी। इन  लोगों ने टांडा के एनटीपीसी  के ठेकेदारों व  कई बड़े राइस मिलरों को इनके निशाने पर ले रखा था। इनमें जनार्दन वर्मा निवासी राजापुर सरैया थाना गोसाईगंज जनपद फैजाबाद, महेंद्र वर्मा व राम  चंद्र वर्मा निवासी शेखपुरा थाना अकबरपुर अंबेडकर नगर शामिल हैं। एसपी ने बताया कि अभियुक्त  दिलीप व जनार्दन थाना गोसाइगंज फैजाबाद के  हिस्ट्रीशीटर हैं। खुलासा करने वाली टीम को 5 हजार पुरस्कार का एलान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें