फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा के अपहरण की कोशिश, दो गिरफ्तार

Sun, 23 Oct 2016 10:50 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्कूल जा रही किशोरी को अगवा करने की कोशिश में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। किशोरी के घर वालों का कहना है कि शनिवार दोपहर दो युवक उसे स्कूल जाते समय जबरन बाइक पर बैठा ले गए। देर शाम तक नहीं लौटने पर खोजबीन शुरू की। कुछ लोगों ने आंखों देखी बताई तो पुलिस को जानकारी दी। मामला दो संप्रदायों से जुड़ा होने के कारण तनाव के अंदेशे में पुलिस ने फौरन केस दर्ज किया और रात में ही तलाश शुरू कर दी। देर रात तक आरोपियों में शामिल नगर थाना क्षेत्र के लवकुश और सूर्यलाल को गिरफ्तार कर किशोरी को कब्जे में ले लिया। 
विज्ञापन


एसओ निर्भय नरायनके अनुसार किशोरी को मुंबई ले जाकर बेचने की योजना पता चली है। उसका मेडिकल  कराया जा रहा है। दोनों आरोपियों पर नाबालिग को ले जाने व पाक्सो (प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रेन फ्रॉम सेक्सुअल आफेंस) एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें