फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से छात्र की मौत

Fri, 07 Oct 2016 11:36 PM IST
बस्ती/ ब्यूरो
विज्ञापन
छात्र की मौत पर विलाप करते परिवार के लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
छावनी। धौरहरा गांव में शुक्रवार सुबह टहनी काटने के दौरान एक छात्र हाईटेंशन तार के चपेट में आ गया। परिवार के लोग गंभीर हालत में फैजाबाद ले गए लेकिन इलाज के पहले ही दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन

अशोक इंटर कॉलेज में कक्षा 10 में पढ़ने वाला धौरहरा निवासी काशीराम का बेटा फूलचंद शुक्रवार को सुबह अपने खेत में लगे सागौन के पेड़ पर चढ़ कर उसकी टहनियों को काट रहा था। पेड़ से कुछ ही दूरी पर हाईटेंशन तार भी गया है।
एक टहनी पेड़ को छूते हुए बिजली के तार पर जा गिरी। सप्लाई होने के कारण करंट पेड़ में उतर गया इससे छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार के लोगों की जानकारी हुई तो उसे फैजाबाद जिला अस्पताल के लिए लेकर भागे लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही फूलचंद ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

छात्र की मौत की सूचना मिलते ही विद्यालय परिवार शोकाकुल हो गया। शोकसभा को बाद एक दिन के लिए विद्यालय को बंद कर दिया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य विजयसेन सिंह ने बताया कि फूलचंद दसवीं कक्षा का छात्र था। उसकी असामयिक मौत से परिवार व विद्यालय सदमे में है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें